Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दूध की पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के नगर पालिका भवन के सामने सर्विस रोड की है। जहां पर शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक तेज गति से आ रही दूध की पिकअप और कार आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में राह चलते एक महिला, एक युवती और एक युवक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला व एक अन्य युवक दुर्घटना की चपेट में आ गए। इनमें 24 वर्षीय संजू पत्नी प्रभुराम निवासी अमृतवासी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं युवती रामकन्या को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप चालक 30 वर्षीय रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है, जिसका उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

