पीहर से ले गए विवाहिता को और कर दी हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीहर से विवाहिता को ले जाने और कुछ ही घंटे में हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। रोड़ा निवासी मनोज पुत्र शंकरलाल ने ससुराल पक्ष के चन्द्रशेखर, मनोहरी देवी, आईना, मनोज, दयालाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी चार साल पहले चन्द्रशेखर के साथ हुई और करीब एक साल पहले एक बेटा पैदा हुआ था। परिवादी ने बताया कि शादी के समय हमारे द्वारा हैसियत से बढ़का दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी मोटर साइकिल और पांच लाख की मांग करते हुए उसकी बहन को परेशान करते थे।

 

परिवादी ने बताया कि 6 जनवरी को उसकी बहन का पति चन्द्रशेखर उसकी बहन को रोड़ा पीहर से जसरासर लेेकर गया था और अगले दिन 7 जनवरी को सुबह जसरासर थाने से फोन आया कि आपकी बहन की मौत हो गयी। परिवादी ने बताया कि जब मौके पर पहुंचा और देखा तो पाया कि उसके बहन के शरीर पर चोटें के निशान है। ऐेसे में परिवादी ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लोभ में हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!