Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहर के कारण विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता जलालसर निवासी महबूब शाह ने मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी जलालसर निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति दहेज के लिए तंग-परेशान कर रहा था। उसकी बेटी गुरुवार शाम को पीहर से ससुराल गई थी। तब पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। बेटी का ससुराल नजदीक है। शोर-शराबा सुन कर वहां पहुंचा तो युवक ने कहा कि उसको जहर पिला दिया है। तब उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment