Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो जाने और ट्रोमा में विवाद की स्थिति हो जाने की खबर सामने आयी है। दरअसल देर रात को नापासर के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसको लेकर लोग हॉस्पीटल पहुंचे। जहां पर विवाद की सूचना है। हालांकि पुलिस प्रशासन ऐसे किसी भी विवाद और नोकझोंक की सूचना से इंकार किया है।


जानकारी के अनुसार कुछ लोग सड़क हादसे में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। जिनका ट्रॉमा सेंटर स्टाफ के साथ विवाद हो गया, उसके बाद वो लोग शव को छोड़कर चले गए। हालांकि यह विवाद किस कारण हुआ, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में विवाद तो हुआ था लेकिन इसके कारण का पता नहीं लग पाया है।



