Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूंडसर मार्ग रेलवे ब्रिज बेलासर में 24 सितंबर की शाम को करीब 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई बेलासर निवासी राजू सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई शिव ङ्क्षसह शाम को खेत जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मूंडसर मार्ग रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





