तोलिये से फांसी लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति के तोलिये से फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कुंतासर में 7 फरवर की है। इस सम्बंध में हंसासर निवासी रेवंतदास ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई प्रेमदास की शादी पिंकी के साथ हुई थी। दोनो के बीच मनमुटाव के चलते तलाक हो गया था लेकिन दोनो के बीच बातचीत जारी थी।

 

परिवादी ने बताया कि 7 फरवरी को उसे सूचना मिली कि उसके भाई ने गोपालदास के कुंतासर स्थित खेत में तोलिये से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि जब मौके पर पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि उसके भाई को पिंकी ने बुलाया था और इसी के चलते वहां पहुंचा था। जहां पर फांसी लगा ली। ऐसे में अब सुसाइड के कारणों को लेकर कहानी उलझ गयी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!