ऑनलाइन अर्निंग के चक्कर में गवाएं 13 लाख, अब हैरान परेशान युवक ने लगाई गुहार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑनलाइन पैसे कमाने के चक्कर में बीकानेर के युवक के 13 लाख रूपए की धोखाधड़ी की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में रहने वाले उमाशंकर पुरोहित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व वह टेलीग्राम के जरिये एक कंपनी के चैनल से जुड़ा।

 

जिसमें ऑनलाइन अर्निंग का लोभ दिखाया गया। परिवादी ने बताया कि कुछ समय देखने के बाद उसे लगा कि इसमें फायदा है। परिवादी ने पहली बार में न्यूजीलैंड की इस कंपनी में 9 हजार रूपए लगा दिए तो कुछ ही समय में 16 हजार रूपए आ गए। कुछ ही घंटे में 9 से 16 होने पर परिवादी को लालच आ गया और उसने कंपनी के कहे अनुसार पैसे लगाते रहा।

 

उमाशंकर लोभ और लालच में करीब 13 लाख 56 हजार रूपए लगा दिए। जिस पर उसके अकाउंट में उसे 27 लाख 22 हजार रूपए दिखाए गए। परिवादी ने इस पर अपने खाते से 27 लाख के लिए विड्रोल लगाया तो कंपनी ने एक बार फिर 13 लाख और मांग लिए। जिसके बिना परिवादी के लगाए हुए 13 लाख 56 हजार भी वापस नहीं मिलने के मैसेज आने लगे।

 

परिवादी ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवादी ने बताया कि लोभ व लालच के चलते उसने एक बार लाभ होने पर लालच आ गया और इधर उधर से उधार करके पैसे लगा दिए लेकिन अब खुद के लगाए पैसे भी वापस नहंी मिले है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!