Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ई सिगरेट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र ङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ई सिगरेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फड़ बाजार में स्थित गोविंद मार्केट से इलेक्ट्राकि सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने 43 ई सिगरेट बरामद की है साथ ही पुलिस ने ई सिगरेट बेचने वाले व्यक्ति को भी पकड़ा है।



