एक साल में 49 हत्याएं हुई तो दुष्कर्म के 86 मामलें, जाने एक साल की क्राइम कुंडली, पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि पीडि़त पक्ष को जल्द न्याय मिल सके।

 

बैठक में इससे पहले एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने जघन्य अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या के कुल 49 मामले दर्ज हुए जिनमें से 07 पेंडिंग है। वहीं बलात्कार के कुल दर्ज 86 मामलों में से 03 पेंडिंग, सामूहिक बलात्कार के 29 दर्ज मामलों में से 01 पेंडिंग, पोक्सो बलात्कार के कुल दर्ज 43 मामलों में से 03 पेंडिंग, पोक्सो सामूहिक बलात्कार के कुल दर्ज 25 मामलों में से 02 पेंडिंग, दहेज हत्या के कुल दर्ज 15 मामलों में 04 पेंडिंग, लूट के 05 मामलों में 01 पेंडिंग है।
बैठक में एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, उपनिदेशक अभियोजन भवानी सिंह राठौड़, लोक अभियोजक राधेश्याम सेवग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!