Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों की अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा की स्पेशल टीम ने की है। पुलिस टीम ने
अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन मे कार्रवाई की।


पुलिस टीम ने लूणकरनसर जिला बीकानेर के समन्वय से पुलिस थाना लूणकरनसर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी सोमराज लोहावट जिला फलौदी राजस्थान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो 85 ग्राम अफीम मय गाडी स्कोर्पियों जब्त की गई। इस कार्रवाई में रेंज स्पेशल / थाना टीम के धर्मवीर उ.नि. पुलिस थाना लूणकरनसर मय टीम, विमलेश कुमार सउनि, बाबुलाल कानि., सीताराम कानि, मनोज कानि, आत्माराम कुलडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


