बीकानेर के इस क्षेत्र में चोरी के लिए घुसे तो होगा सीधे फायर,पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के महाजन फील्ड़ फायरिंग रेंज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर बीते लंबे समय से वाहनों से तेल चोरी किया जा रहा था। जिसके चलते अधिकारी भी परेशान हो गए थे। इसी को लेकर अब अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय किया है। ऐसे में अब फायरिंग रेंज में क्षेत्र में रात के समय घुसने वालों पर अब ड्यूटी पर तैनात संतरी को हथियार का उपयोग करने की छूट दी गई है। सैन्य अधिकारियों ने आसपास की ग्राम पंचायतों व पुलिस थानों को भी इसकी लिखित में सूचना दी है।

 

सैन्य सूत्रों के अनुसार रेंज एरिया में पिछले कई दिनों से बड़ी तादाद में बाहरी लोग रात के समय पिकअप आदि लेकर चोरी छिपे घुसते हैं और वाहनों से पेट्रोल-डीजल की चोरी करते है। बड़ी मात्रा में तेल चोरी सामने आने पर सेना के जवान व अधिकारी परेशान हैं।

 

सैन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस मामले पर विचार के बाद निर्णय लिया गया कि रात्रि ड्यूटी पर हथियारबंद संतरी तैनात रहेंगे। रात में कोई रेंज एरिया में घुसेगा तो उसे पहले ललकारा जाएगा। इसके बाद भागने की कोशिश करने पर संतरी को फायर करने की छूट रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!