अबे होली आई रे….., प्रेमानंद जी पहुंचे तो भक्तों ने लिया आर्शीवाद, भगवान राम ने थामा भाई लक्ष्मण का हाथ, उत्साह से लबरेज दिखें स्वांग, देखें वीडियो-Bikaner News  

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होली के त्यौंहार पर रंगत पूरे परवान पर है। चौक-चौक और गली मोहल्लों में आयोजनों का दौर जारी है। कहीं रम्मत तो कहीं फाग उत्सव हो रहा है। आज शनिवार दोपहर को हर्षो के चौक में हर्ष और व्यास जाति के बीच पानी डोलची का खेल खेलाा गया। जिसमें हर्ष और व्यास जाति के लोगों ने एक-दूसरे पर पानी की डोलची से पीठ पर वार किया और फिल गले लगकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

शनिवार शाम को धरणीधर मैदान में फागणियां फुटबॉल आयोजित किया गया। जिसमें देश दुनिया की अनेक हस्तियों के स्वांग मैदान में उतरे और गोल करने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। इस मैच में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मैच का आनंद लिया । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी कथित फाइलों से विश्व में सनसनी मचाने वाले कुख्यात जैफ्री अपिस्टन को जागरूक लोगों ने मैदान में घुसने नहीं दिया। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि करीब 1 घंटे चले इस बेहद रोमांचक फुटबॉल मैच में वसुंधरा के नेतृत्व में स्वांग बनी महिलाओं की टीम ने पुरुष बने स्वांग की टीम जो प्रेमानंद जी महाराज के नेतृत्व में खेली,उसे 3-2 गोल से हराकर विजय प्राप्त की ।

 

अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया कि आज के मैच में मुख्य अतिथि बीकानेर विधायक श्री जेठानंद व्यास तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जी आचार्य, राम झरोखा के संत रामदास जी महाराज,बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कुशाल सिंह मेड़तिया, भाजपा प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा,पार्षद किशोर आचार्य तथा किशन चौधरी थे।
आयोजन समिति की ओर से दोनों टीमों के स्वांग बनकर खेलने आए खिलाडिय़ों को पुरस्कार स्वरूप ओडी कार प्रदान की गई ।
फागणिया फुटबॉल मैच में निम्न लोगों ने स्वांग बनकर मैच को सफल बनाने में सहयोग किया। जिनमें

कन्हैया लाल रंगा -ब्रह्मा जी,
भंवरलाल बोहरा मैच रेफरी एवं स्वामी सोम गिरी जी महाराज,
दिलीप बिस्सा – वीरतारा
श्याम किराडू -महाराणा सांगा
रामकुमार रंगा -वसुंधरा
देवेश भाटी -अघोरी बाबा
नवीन बिस्सा -प्रेमानंद जी महाराज
विनोद महात्मा -चार्ली चैपलिन
यश मारू -तांत्रिक
आदित्य छंगाणी -दीपिका पादुकोण
श्याम देरासरी -मंजुलिका
कुशल बोहरा -अय्यर
गोपाल पुरोहित -केसरिया लाडो
दीपक -मिस इंडिया
माधव आचार्य -छोटा पंडित
देव किशन -लंगूर
रौनक -आलिया भट्ट
अशोक कुमार -तांत्रिक
यश -रहमान डकैत
सम्यक आचार्य -शिवाजी
केशव ओझा- राधा
ठाकुर पुरी -इंग्लिश मेम
अनिल व्यास -महात्मा
विष्णु पारीक -पुजारी बाबा
अनादी पारीक -रोमिला
बटुक छंगानी -स्पाइडर-मैन
हर्षवर्धन -राजस्थानी रोबिला
नितेश शर्मा -डॉक्टर पिंटो
यशवर्धन -अन्ना
खुशी -कैटरीना कैफ
मुदित मारूप रश्मिका मंदाना,
पंकज ओझा- माराडोना
बी दी पुरोहित गोपाल पुरोहित-मिकी और माउस
रुद्र टाक -नीम बाबा
शशांक ब्लैक कमांडो
यशवर्धन नरेंद्र मोदी शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!