Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार तस्करी हो रही है। जिसको लेकर समय-समय पर एजेंसिया अभियान भी चलाकर कार्रवाई करती है। ऐसी ही खबर खाजूवाला क्षेेत्र से सामने आयी है। जहां पर एजेंसियों ने करीब ढ़ाई करोड़ की हेरोइन जब्त की है। खाजूवाला उपखंड क्षेत्र के चक 40 केजेडी इलाके में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने करीब आधा किलो हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। ्रकार्रवाई बीएसएफ बीकानेर इंटेलिजेंस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।





