Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोर्ट परिसर में विवाद करते हुए वकालत भुला देंगे की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले अनिल कुमार पुरोहित ने श्याम सुंदर, जया के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 फरवरी को कोर्ट परिसर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसके पास आए और गाली गलौच करने लगे।


इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए सिर पर मारने का प्रयास किया। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके दस्तावेजों को फाड़ा और टेबल पर रखे 1500 रूपए के साथ-साथ दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसे वकालत भुला देने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


