Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढ़ाणी में आकर गंदी गालियां देने और सिर पर वार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही मोमासर की है। इस सम्बंध में मोमासर निवासी रामीदेवी ने हुक्माराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसकी ढ़ाणी में आकर गंदी गालियां दी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए सिर पर वार करते हुए चोटिल कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



