दुकान में घुसकर निकाली गालिया और तोड़ दिया गाड़ी का शीशा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान में घुसकर गाली गलौच करने और गाड़ी के शीशे तोड़ देेने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में वार्ड नं. 1 के रहने वाले रामेश्वरलाल पुत्र ईश्वराम मेघवाल ने सचिन,जयपाल व चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और उसके दुकान में प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां निकाली और गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!