Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हॉस्पीटल में ड्यूटी पर तैनात गार्ड की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल में 8 मार्च की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पटेल नगर निवासी रामनिवास पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके 56 वर्षीय पिता हॉस्पीटल में गार्ड की नौकरी करते थे। 8 मार्च की सुबह 8 बजे के आसपास उसके पिता हॉस्पीटल में ड्यूटी पर थे। इस दौरान अचानक से उसके पिता को हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



