Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अच्छा रिश्ता करवाने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दंतोर पुलिस थाने में मुकलावा निवासी उषा देवी ने मोनिका, उसकी सास, रवि कुमार व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चक 16 बीएलडी दंतौर में जुलाई 2021 से दिंसबर 2022 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियेां ने उसे अच्छा रिश्ता करवाने की बात कहीं। जिसके चलते आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझाया और 15-20 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



