Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। र्फारच्यूनर चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऊंट गाड़े को टक्कर मारने और व्यक्ति को घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के शेरूणा से 1 किलोमीटर बीकानेर साईड एनएच 11 पर 2 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में पूर्णराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि र्फाच्यूनर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके जीजा सुभाष के ऊँट गाडे को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का जीजा सुभाष घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!