Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की गौचर भूमि को अराजीराज करने को लेकर लगातार गौप्रेमियों में आक्रोश है और जनजागरण अभियान जारी है। कुछ दिनों पूर्व भीनासर गोचर में एक बड़ी बैठक भी इसको लेकर आहूत की गई थी। जिसके बाद महामंडलेश्वर सरजूदासर जी महाराज ने भी बैठक में कहा था कि गौचर के लिए अपने प्राण त्यागने पड़े तो भी हम तैयार है।
इसी बीच अब पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी.कल्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आमजन से अपील की है।
बी.डी.कल्ला ने अपीत करते हुए कहा कि 2 दिसंबर को गौचर को बचाने के लिए कलक्टर ऑफिस के सामने 150 से अधिक विद्धान पंडि़तों द्वारा रूद्राभिषेक,सद्बुदि यज्ञ किया जाएगा। जिसमें आमजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे।
कल्ला ने मांग कि है कि सरकार जल्द से जल्द गोचर भूमि को पुन: अराजीराज से गोचर भूमि में परिवर्तित करें।





