Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सर्दी का सितम जारी है। प्रदेशभर में लगातार कड़कडा़ती सर्दी का दौर जारी है । बीकानेर भी इससे अछुता नहीं है। बीते करीब एक सप्ताह से कोहरे और शीतलहर के चलते आम दिनचर्या पुरी तरीके से गड़बड़ा सी गयी है। वहीं जो भी लोग बाहर निकल रहे है उन्हें गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक शीतलहर का अंदेशा जताया है।


इस कड़कड़ाती सर्दी के चलते प्रदेश के 25 जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टियां है। अधिकांश जिलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां है। वहीं बीकानेर में तेज सर्दी के बीच भी मासूम स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। वहीं अनेक अभिभावकों ने खुद से ही स्कूलों में छुट्टी कर दी है। बच्चों ने दो दिनों तक कलक्टर के आदेश का इंतजार भी किया।
बीकानेर के शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल घने कोहरे के बीच कुछ मासूम स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। गर्म और ऊनी कपड़ों बावजूद बच्चें धूजते हुए दिखाई दिए। आंखों में सर्दी के चलते पानी और हाथ जम से गए है।
जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, दौसा सहित तमाम जिलों में आज (बुधवार) भी घना कोहरा है। जयपुर में विजिबिलिटी शून्य है। कड़ाके की ठंड की वजह से राजस्थान के 25 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जोधपुर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में कोहरे और तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।



