विधायक भाटी के प्रयास लाए रंग, बिजेरी में जीएसएस तो सेवड़ा में पेयजल के लिए पांच करोड़ स्वीकृत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कई घोषणाएं की। इसमें कोलायत विधानसभा के लिए भी घोषणाएं हुई हैं। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने सेवड़ा (कोलायत) के लिए राजीव गांधी लिफ्ट नहर पेयजल सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इसी प्रकार बिजेरी (बज्जू) के लिए 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत किया गया है। भाटी ने कहा कि दोनों कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में पेयजल और विद्युत तंत्र में सुधार होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। कोलायत विधायक ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत सवा दो वर्षों में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मुख्य बजट के पश्चात आज की घोषणाओं से स्थानीय नागरिकों को लाभ होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!