Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार बस के द्वारा करीब आधा दर्जन गायों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के सहजरासर गांव की है। जहां पर मंगलवार सुबह बीकानेर-हरिद्धार के लिए चलने वाली बस ने गायों को टक्कर मार दी। जिससे करीब आधा दर्जन गाय गंभीर घायल हो गई और मौत हो गयी।



जानकारी के अनुसार सुबह घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। अलसुबह बस चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए कई गायों को टक्कर मार दी। जिससे करीब 5 गायों की मौत हो गयी। वहीं एक घायल हुई है। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इस घटना का रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।



