ऐतिहासिक आयोजन के लिए उत्साह, भागवत के साथ होगा 51 कुंडीय महायज्ञ-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का यजमान बनने को लेकर लोगों में उत्साह है। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले विश्व शांति महायज्ञ के लिए यज्ञ मंडप का निर्माण अंतिम चरणों में है। महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में करीब पांच सौ संत महात्माओं शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ के लिए सनातन धर्म रक्षा समिति की महिला टीम के कार्यकर्ताओं ने मुक्ताप्रसाद नगर स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर, शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, गोपेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, नाटेश्वर महादेव मंदिर सहित करीब एक दर्जन से अधिक शिवालयों में श्रद्वालुओं को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया। शिवबाड़ी मंदिर में महिला शाखा की शशि गुप्ता, उर्मिला गोयल, सुरभि अग्रवाल, कमला सहित दर्जनों महिलाओं ने निमंत्रण दिया। यहां भागवत और पीले चावल का कलश देकर निमंत्रण दिया। राधा खत्री की अगुवाई में एक टीम ने आज सुबह करणी माता मंदिर के पुजारी मोहन महाराज को भागवत और अक्षत कलश देकर निमंत्रण दिया। वहीं विजय भवन पार्क में पोस्टर का विमोचन व कथा में आने के लिए पत्रक देकर निमंत्रण दिया।

रामलाल, गौरीशंकर, परमेंद्र कश्यप, घनश्याम, पृथ्वी सिंह फौजी, प्रभात भारद्वाज एवंं वृद्धजन योगा टीम को निमंत्रण दिया गया। सुशील कुमार यादव और गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल और कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति विमला ढुकवाल को श्रीमद्भागवत गीता और पीले चावलों का कलश भेंटकर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। लक्ष्मीनारायण सुथार, भुवनेश नागल, गोपाल भादाणी, सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज), पिंकी शर्मा, मंजू यादव, नेहा सक्सेना, पिंकी शेखावत, सीटू बिश्नोई, मुक्ति रणधीर और सनातन धर्म रक्षा समिति महिला अध्यक्ष उषा गहलोत, जयश्री भाटी, संतोष उपाध्याय, पिंकी शर्मा आदि भी तैयारियों में जुटे रहे।

वंदे मातरम की टीम से चर्चा
रविवार को रतन बिहारी पार्क के पास स्थित मोहता भवन कार्यालय में सनातन धर्म रक्षा समिति और वंदे मातरम मंच के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। बैठक में विजय कोचर, नृसिंह भाटी, मुकेश जोशी, मूलचंद सारस्वत, रघुवीर भाटी, कामिनी भोजक, खुश भोजक आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!