Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डॉक्टर दपंति पर घर के ताले तोडऩे का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गाय है। मामला कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की सुबह 9 बजे के आसपा गोगागेट क्षेत्र का है। इस सम्बंध में जोधपुर के रहने वाले सुशील शर्मा ने जयपुर में रहने वाले डॉक्टर विक्रम तंवर,उसकी पत्नी डॉ. सुमन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर पर कब्जा करने की धमकी दी। जिसके चलते दोनो एक ताला तोडऩे वाले व्यक्ति को लेकर आए और उसके घर के ताले तोड़े। परिवादी ने अंदेशा जताया है कि आरोपित उसके घर से 50 हजार रूपए भी ले गए है साथ ही कीमती सामान भी चोरी हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



