नयाशहर थाना क्षेत्र में मिला शव, सड़क किनारे व्यक्ति मिला मृत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना कोठारी हॉस्पीटल की तरफ जाने वाली सड़क पर लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास की है। जहां पर करीब 65 वर्ष के आसपास की उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों के अनुसार भिखारी प्रवृति का है और यहीं पर सड़क किनारे रहता था। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि रात के समय में अत्यधिक सर्दी या फिर हार्ट अटेक के कारण व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी के लिए रवाना किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!