प्रदेश में शीतलहर और कोहरा, धुंध के चलते स्लीपर बस पलटी, इन जिलों में अलर्ट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में नए वर्ष के आगमन के साथ कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी है। कड़कड़ाती सर्दी के चलते हादसों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। राजस्थान के अधिकतर जिले आज घने कोहरे की चपेट में है। शनिवार सुबह कोटा-झालावाड़ हाईवे पर एक स्लीपर बस भी धुंध के कारण पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए है।

 

एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में आज घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट है। शुक्रवार को रेगिस्तानी जिलों में बाड़मेर, बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी रही। यहां बर्फीली हवा के कारण बीकानेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहा।

 

कोहरे के कारण कोटा के अलानिया एरिया में शनिवार सुबह 6 भोपाल जा रही बस पलट गई। स्लीपर बस में 30 से ज्यादा यात्री घायल थे। हादसे के दौरान सभी पैसेंजर्स नींद में थे। इसलिए उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। ज्यादातर यात्रियों को हल्की चोट आई है। एक्सीडेंट कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे- 52 केबलनगर व कसार के बीच हुआ। एक्सीडेंट के बाद करीब 20 मिनट तक हाईवे पर ट्रैफिक स्लो रहा।
आज श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!