Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत विशेष अभियान के अंतर्गत आज 11 फरवरी 2028 को बीकानेर शहर की मंजु कॉलोनी, जिला परिषद् जयपुर रोड़ एवं नगर निगम के पीछे स्थित रावतों के मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विस्तृत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भरत राजपुरोहित एवं भरत रंगमंच मण्डल द्वारा बाल अधिकारिता विभाग बीकानेर के समन्वय से उक्त दोनों स्थानों पर आयोजित हुआ।



बाल अधिकारिता विभाग, अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणाम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए भी गम्भीर खतरा है। भारत सरकार द्वारा चिन्हित जिलों में इस विशेष अभियान के अंतर्गत नुक्कड नाटक जैसे जन संपर्क माध्यमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, अरविंद सिंह सेंगर, बाल अधिकारिता विभाग की ओर से अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई, परिवीक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, सिमरन अरोड़ा, चन्द्रेश सैनी,रिया सैन, सुमन मेहरा, मोहित मेहरा, एवं चाईल्ड हेल्पलाईन से प्रवेश आचार्य, बबीता, सरिता राठौड़, लक्ष्मीनारायण, रामचन्द्र, विशाल, प्रवीण, निलेश, दुर्गा, अजय सहित अन्य दर्शक मौजुद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में आयोजकों ने समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।


