Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल रविवार को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाडिय़ों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल कर दिया और करीब 100 रनों से जीत दर्ज की। जिसके बाद से देशभर में जश्न मनाया गया। लोग रात को सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के साथ जश्न मनाते दिखे।



कोटगेट पर लोगों ने रंग और आतिशबाजी एकसाथ की। वहीं दूसरी तरफ बीकानेर में बालिकाएं गणगौर की पूजा कर रही है। रोज सुबह गणगौर की पूजर करने वाली बालिकाओं ने भी आईसीसी वल्र्डकप की ट्रॉफी बनायी और अपनी भावनाओं को उकेरा। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने वाली युवतियों ने टीम इंडिया के तिरंगे के साथ खिलाडिय़ों को भी इस पेंटिग के माध्यम से दर्शाया।
गणगौर पूजर करने वाली बालिकाओं ने बताया कि टीम इंडिया ने कल वल्र्डकप जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। ऐसे में आज गणगौर पूजन के दोरान विश्वकप के साथ टीम इंडिया, तिरंगे के माध्यम से हमने अपनी जीत का जश्न मनाया है।



