Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर रूपए लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मोहल्ला चूनगरान निवासी मो. तकी पुत्र मो. साबीर ने महाराष्ट्र के रहने वाले दिलीप विठोबा गवस पुत्र विठाबा गवस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोहल्ला चूनगरान में 28 जून 2025 की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे पंाच साल के लिए रसिया भेजने की बातों पर उलझाया और झांसा दिया। प्रार्थी के अनुसार आरोपी ने उसे वीजा बनाकर भेजने का प्रलोभन दिया व जालसाजी व षड़ंयत्र के तहत धोखाधड़ी कर रूपए ले लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने तो उसे वीजा दिलवाया और ना ही पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



