Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल मंगलवार को आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की और से युव ा कांग्रेस के नेता रामनिवास कूकणा,एनएसयूआई अध्यक्ष हरिराम,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार,प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम,राजेन्द्र मेघवाल प्रफुल्ल हाटीला,लक्ष्मण गोदारा,बजरंग कुकणा,दिनेश,पंकज रिंटोड़,रोहित बाना,जय प्रकाश डूडी व 100-150 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने रामनिवास कूकणा के उकसाने पर पत्थरबाजी की और बेरिकेड़स को गिरा दिया। जिसके बाद समझाइश की गई तो भी प्रदर्शनकारी रूक नहीं और लगातार पत्थर बरसाते रहें। पुलिस के अनुसार इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों को चोंटे लगी है। जिनमें कांस्टेबल सतीश,संजू,लक्ष्मण,तेजाराम को चोटें आयी और सरकारी वाहन के शीशे फूट गए। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत ही एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत मे ले लिया था। बता दे कि कल मंगलवार को कलेक्ट्रेट में घेराव किया गया था। देर शाम को दूसरे दौर की वार्ता विफल हो जाने के बाद माहौल गर्म हो गया और प्रदर्शनकारी-पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए।
जिसके बाद लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हुई। बता दे कि बीते करीब एक माह से रामनिवास कूकणा की अगुवाई में लोग आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के सामने धरने पर बैठे है। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के व्यवस्थापक डॉक्टर द्वारा मरीजों को लूटा जा रहा है और उनकी जान जोखिम में डाली जा रही है। इस सम्बंध में रामनिवास कूकणा ने कहा था कि ये अस्पताल अब अस्पताल नहंी बल्कि मौत का कुआ बनता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मंाग थी कि अस्पताल के खिलाफ जांच की जावे साथ ही अस्पताल को सीज किया जावे।



