Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार द्वारा टैक्सी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के जामसर से लूणकरणसर के बीच नेशनल हाईवे पर 12 सितंबर की है। इस सम्बंध में भरूपावा के रहने वाले ओमप्रकाश ने वाहन कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके भाई की टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गाड़ी से गिर गय और चोटिल हो गया। वहीं टैक्सी भी पुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





