Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल क्षेत्र के ओवरब्रिज की है। जहां पर बीकानेर की तरफ आने वाले ओवरब्रिज पर रांग साईड से आ रही कैंपर ने कार को टक्कर मार दी। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि कैंपर चालक रांग साईड से आ रहा था। इसी दौरा कार से भिड़ंत हो गयी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हुए है। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है।








