ट्रक में उतरप्रदेश ले जाई जा रही थी ऊंटनियां, 14 ऊंटनियों को करवाया मुक्त, तीन गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऊंटनियों को तस्करी कर उतरप्रदेश ले जाया जा रहा था लेकिन इसी बीच पहले ही पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्करों को पकड़ा है। यह कार्रवाई चुरू के तारानगर में की गयी है। जहां पर नाकाबंदी के दौरान तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 14 ऊंटनियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक ट्रक सहित तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ऊंटनियों के मुंह और पैर रस्सियों से बांधे गए थे, जिससे वे दर्द से कराह रही थीं।

 

जानकारी के अनुसार साहवा की तरफ से तेज गति से आ रहे एक आयसर ट्रक को रोका गया। ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाने पर उसमें ऊंटनियां भरी मिलीं। उनके मुंह और पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे, जिससे वे काफी पीड़ा में थीं। पुलिस ने ट्रक में सवार उत्तर प्रदेश निवासी जुबैर, खालिद और अफजल को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!