Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सांसद और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को आज जन्मदिन है। आज दिल्ली स्थित उनके आवाास पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और बधाई दी। आज केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।


इस अवसर पर गिरिराज सिंह चारण ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल का जीवन संघर्ष, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के विधि मंत्री के पद तक का उनका सफर करोड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री की पत्नी पाना देवी उनके पुत्र रविशेखर मेघवाल, महावीर महाराज रोड़ा, राज करेला,बजरंग सोखल, इमरान खान, दुर्गादत मेघवाल,श्रवण कुमार, रिषीराज सिंह सरपंच रोड़ा, मुरलीधर सोलंकी, विक्रम भाटी, मेघराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



