
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर भाजपा से जुड़ी दुखद खबर सामने आयी है। जहां पूर्व पार्षद और पूर्व अध्यक्ष का निधन हो गया। गंगाशहर उपनगर के रहने वाले गंगाशहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षद गणेश जाजड़ा का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना के साथ ही शोक की लहर छा गयी। जाजड़ा भाजपा के कर्मठ सिपाही रहें और पूर्व में गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं साथ ही जाजड़ा पूर्व में पार्षद भी रह चुके है। जाजड़ा के निधन पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धाजंलि देते हुए दुख प्रकट किया।


भाजपा नेता मोहन सुराणा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी, गंगाशहर मंडल के महामंत्री गोविंद सारस्वत, रविन्द्र जाजड़, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने श्रद्धाजंलि दी। सुराणा ने बताया कि जाजड़ संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक थे। उनका निधन करीब 58 वर्ष की उम्र में किडऩी की बीमारी के चलते हो गया। जिसके बाद शहर भाजपा में शोक की लहर छा गयी।



