Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर की शाम की है। इस सम्बंध में सादेरा निवासी ईसर खां ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रोड़ के साइड में चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया और बाइक चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





