बीकानेर हवाई अडड़े में यात्रियों के आवागमन में अभूतपूर्व वृद्धि-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से यात्रियों के आवागमन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है। जहां पर पर यात्रियों के आवागमन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। एयरपोर्ट ने इसको लेकर जानकारी साझा की है।

एयरपोर्ट से जुड़े राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक 6470 यात्रियों ने आवागमन किया था वहीं अप्रैल 2025 से नवंबर 2026 तक 32265 यात्रियों ने आवागमन किया। राजेन्द्र ङ्क्षसह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों का भरोसा बढ़ रहा है। ऐसे में दोनो वर्षो के बीच में 398 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

 

ये बढ़ोतरी राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रमाण है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सशक्त अवसंरचना और उन्नत यात्री सेवाओं के माध्यम से राजस्थान में विमानन क्षेत्र को निरंतर नई उचाईयों की और ले जाने के लिए प्रयासरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!