Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिनदहाड़े दूध की दुकान के गले से युवक द्वारा पैसे निकालकर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के चौधरी दूध भंडार दाऊजी रोड़ पर 7 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में चौधरी दूध भंडार के संचालक बजरंग जाट ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी दुकान से अज्ञात युवक गल्ले को उठाकर ले गया। जिसमें 15 हजार रूपए थे। परिवादी ने बताया कि अज्ञात युवक केमरे में कैद हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




