Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्र से एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर से जयपुर की और रास्ते की है। जहां पर शाम को करीब 7 बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में चौथीदेवी नाम की महिला की मौत हो गयी। वहीं उसका पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस टीम हादसे की जांच में जुटी है।



