एयरपोर्ट के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, डिवाइड से भिड़ गयी थी गाड़ी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एयरपोर्ट पर नौकरी करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की सुबह 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जाधवपुर कलकतला के रहने वाले सिधायक सान्याल ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका दोस्त गुलशन और तरूण कुमार दोनो शादी में बीकानेर आए हुए थे। परिवादी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे के आसपास दोनेा स्कूटी से जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से से टकरा गयी। जिसके चलते गुलशन के गंभीर चोटें लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। परिवादी के अनुसार गुलशन कुमार खेवत पुर्णिया बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट में नौकरी करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!