Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बैटरियां चोरी कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के जीएसएस आरसीडीएफ चाटा फैक्ट्री के पीछे लालगढ़ में 11 फरवरी की है। इस सम्बंध में बीकेईएसएल के सहायक मेनेजर अंकन कुमार कोपटी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि जीएसएस से अज्ञात व्यक्ति ताले तोड़कर बैटरियां चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




