Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला को नौकरी झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो फोटो बनाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने इस सम्बंध में रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह दो सालों से निजी अस्पताल में काम कर रही है। इस दौरान दवाईयों के प्रचार-प्रसार का काम करने वाला एक युवक अक्सर अस्पताल में आता-जाता था।


उसने पहचान बढ़ाई और उसे बीकानेर के किसी बड़े अस्पताल में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने पीडि़ता के शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य कागजात भी ले लिए। रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर 2025 को आरोपी उसे अपने साथ बीकानेर ले गया। वहां एक होटल में इंटरव्यू होने का बहाना बनाकर उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया।
बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने इन फोटो-वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे कई बार अपने साथ बीकानेर ले जाकर दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट में बताया-12 जनवरी 2026 को आरोपी उसे फिर नशीला पदार्थ पिलाकर जयपुर ले गया। वहां उसने धमकी देकर कुछ कागजातों पर जबरन साइन भी करवा लिए और खुद को उसका पति बताने लगा। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसे एक बंद कमरे में रखकर मारपीट, गाली-गलौच करता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।
पीडि़ता ने बताया कि 7 मार्च 2026 को वह किसी तरह युवक के घर से निकलकर नोखा स्थित अपने पिता के घर पहुंची। जिसके बाद नोखा थाने में मामला दर्ज कराया गया।



