महिला के खातों से फर्जी तरीके से लेनदेन करने और पैसे निकालने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के खाते से अवैध संचालन करते हुए अवैध रूप से लेनदेन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में बीकानेर रोड़ नोखा में रहने वाले अशोक कुमार ने सुरेन्द्र, रोहित, श्याम, गजेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा में 1 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2026 के बीच की है। इस समबंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पत्नी के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी हस्ताक्ष करकके जमाबंदी दस्तावेज तैयार किए।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए केसीसी राशि व जमा राशि निकाल ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के खाते से अवैध रूप से लेनदेन करते हएु अवैध तरीके से संचालन करते हुए धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!