Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टावर से गिर जाने के कारण युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ क्षेत्र में ब्रजेश स्किर ट्रांसमिशन कंपनी में 12 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई बादल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई कंपनी में काम कर रहा था।


इसी दौरान काम करते समय वह टावर से गिर गया और सिर व शरीर में गंभीर चोटें आयी। जिसे पीबीएम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जयपुर रैफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान 20 अक्टूबर को मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






