11 हजार केवी लाईन से करंट लगने से युवक की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के मोखमपुरा की है। इस सम्बंध में मृतक के दादा मुनीराम पुत्र खिंयाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह अपने पोते पुर्णाराम के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान करीब 1 बजे के आसपास खेत से गुजरने वाली 11 हजार केवी विद्युत लाईन से करँट लग गया। जिसके चलते पूर्णाराम गिर गया और अचेत हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!