bikaner news
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी की डिग्गी में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र की हे। जहां पर पेमासर गांव में पानी की डिग्गी में महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। इस सम्बंध में बीछवाल थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण ने बताया कि पेमासर गांव में पानी की डिग्गी में महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान प्रेम कंवर के रूप में हुई है। जो इसी गांव की निवासी थी। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। इसको लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment