अपने प्लॉट पर पहुंची महिला तो उड़ गए होश, दूसरे के नाम से दस्तावेज बनाने का आरोप-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पुलिस लाईन निवासी सुमन रूहील ने कुलदीप सिंह, रामेश्वर सिंह, अनिल पारीक, बिरजू बावरी, चुन्नीलाल, विरेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना घटनला उदासर क्षेत्र में ट्रायोनगर में 21 नवबर की है। प्रार्थिया ने बताया कि उसने प्लॉट खरीदा हुआ था।

 

जिसको संभालने के लिए 21 नवंबर को गई तो मौके पर दूसरे आदमी बैठे थे और प्लॉट पर कब्जा कर रखा था। परिवादिया ने बताया कि आरोपियों ने मेरे साथ गाली गलौच की और फर्जी दस्तावेज पहले से ही तैयार किए हुए थे, प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपी प्लॉट को दुबारा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!