Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार छीना झपटी को लेकर खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों महिला पुलिसकर्मी से छीना झपटी की गयी थी। जिसके बाद एक बार फिर एक महिला से छीना झपटी का मामला सामने आया है। मामला छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 6 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे के आसपास का है।
इस सम्बंध में सतासर निवासी कमला पत्नी आमद खां ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे के करीब अज्ञात आरोपी उसके कानों से सोने का झुमका,गले में पहनी सोने की चैन जबरदस्ती तोड़कर छीन ले गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।