Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक सिर में दर्द होने और 22 वर्षीय युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में गाढ़वाला निवासी सुभाष पुत्र मोहनराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन माया पुत्री मोहनराम के सिर में दर्द उठा। जिसके चलते वह अचेत सी हो गयी। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





